Bokaro : प्रशासन द्वारा आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर गरगा डैम के फाटक खोलने की जानकारी जारी की है। सोमवार (आज) शाम 06 बजे एवं मंगलवार (कल) सुबह 08 बजे डैम के फाटक खोले जाएंगे।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास सुश्री प्रांजल ढांडा ने आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि गरगा नदी के किनारे एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोग निर्धारित समयावधि के दौरान नदी किनारे जाने से परहेज करें।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचने के लिए लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

अनुमंडल प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

