Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन को अब एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा बोकारो स्टील सिटी समेत आसपास के प्रमुख स्टेशनों – तलगोड़िया, पुरुलिया आदि – का विस्तृत GPS मैप तैयार कर प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।

क्या होगा फायदा
GPS मैपिंग लागू होने के बाद रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, रेल लाइनों और रेलवे भूमि की निगरानी पहले से कहीं अधिक सटीक और आसान हो जाएगी। यात्री ट्रेन में सफर के दौरान ‘Where is My Train’ और ‘Rail Yatri’ जैसे मोबाइल ऐप के जरिए अपनी सटीक लोकेशन लाइव देख सकेंगे। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो।
एक क्लिक पर सारी जानकारी
इस तकनीक से यात्रियों को वेटिंग रूम, रिटायरिंग रूम, टिकट काउंटर, शौचालय, पार्सल ऑफिस और GRP-RPF जैसी सुविधाओं की जानकारी मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो।

सुरक्षा होगी मजबूत
एआरएम विनीत कुमार के अनुसार, GPS मैपिंग से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। अतिक्रमण रोकने, दुर्घटना के समय त्वरित सहायता और समस्याओं के त्वरित समाधान में यह तकनीक बेहद कारगर साबित होगी। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो।
Source- https://d.indiarailinfo.com/news/post/733100

