Bokaro : चास थाना क्षेत्र स्थित के.एम. मेमोरियल अस्पताल में नवजात शिशु की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि सूचना मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, चास निवासी मिराज अंसारी की पत्नी को 3 अप्रैल को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था, जहां सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों का दावा है कि बच्चा जन्म के बाद पूरी तरह स्वस्थ था। रात में तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दवा और इंजेक्शन देने की सलाह दी।
आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे नर्स द्वारा इंजेक्शन दिए जाने के बाद बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।

वहीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान असगर ने बताया कि मौत का कारण स्तनपान के दौरान सांस रुकना हो सकता है। उन्होंने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को निराधार बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हुए अब रिपोर्ट का इंतज़ार है।
जब नवजात स्वस्थ था तो हॉस्पिटल में क्या कर रहा था औऱ स्वस्थ नवजात के लिए परिवार इंजेक्शन क्यों ला रहा था यह जानकारी मिली क्या ? और ट्रीटमेंट में लापरवाही हुए तो वह पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवायें ?
Dr Vikas Pandey, Chairman, K M Memorial

