Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS) बोकारो के विद्यार्थियों ने इंडियन नेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया है। देशभर के कड़े मुकाबले में जहां केवल 32 छात्र चयनित हुए, वहीं झारखंड से चुने गए छह में सभी जीजीपीएस के छात्र रहे, जिससे विद्यालय ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया।

विद्यालय की छात्राएं सिद्रा तबस्सुम और पूर्णिमा कुमारी ने अखिल भारतीय द्वितीय स्थान (AIR-2) प्राप्त कर राज्य में टॉप किया। वहीं दानिश फैसल और माही सिंह ने AIR-4 हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान पाया। केशव कुमार मिश्रा और खुशी कृति सिंह ने AIR-5 प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया।
प्राचार्य अभिषेक कुमार ने इसे छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव एस.पी. सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।


