Bokaro: झारखंड के महान क्रांतिकारी सिद्धू-कानू की जयंती सोमवार को बोकारो में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है, जहां के सपूतों ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
वहीं जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि यह दिन हर झारखंडी के लिए गर्व और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कानू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।मौके पर विजय रजवार, मोहन मुर्मू, फिरदौस अंसारी समेत कई नेता मौजूद रहे।


