Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) प्रबंधन ने बुधवार से एक बार फिर एयरपोर्ट बाउंड्री से सटी जमीन पर पुनः अतिक्रमण कर बसे लोगों को हटाने के लिए माइकिंग शुरू कर दी है। लोगों से बस्ती खाली कर जाने की अपील की जा रही है।

पहले भी चला था बुलडोजर अभियान
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में जिला प्रशासन और BSL की संयुक्त टीम ने इसी इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। उस दौरान बुलडोजर चलाकर अवैध बस्ती हटाई गई थी और सुरक्षा के लिए कंटीले तारों से फेंसिंग भी की गई थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही लोगों ने तार काट-मोड़कर दोबारा रास्ते बना लिए और फिर से बस गए। See Video –
अब पक्की दीवार से घेरने की तैयारी
बार-बार हो रहे अतिक्रमण से परेशान प्रबंधन ने इस बार स्थायी समाधान की तैयारी की है। योजना के तहत पूरे क्षेत्र को सीमेंटेड बाउंड्रीवॉल से घेरा जाएगा, ताकि दोबारा कब्जा न हो सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस पिकेट स्थापित करने की भी योजना बनाई जा रही है।

प्रशासन से मांगा गया सहयोग
सूत्रों के अनुसार, BSL प्रबंधन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चास के एसडीओ प्रांजल ढाढ़ा को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। संभावना जताई जा रही है कि 18 अप्रैल को मजिस्ट्रेट और फाॅर्स की तैनाती के साथ अभियान चलाया जा सकता है।
इस बार बॉउंड्रीवॉल मजबूत बनेगी जिससे की वापस उस जमीन पर कब्ज़ा नहीं हो सके। पुलिस पिकेट भी बनाया जायेगा।
SDM , Chas, Prajal Dhadha

