Bokaro: शहर के सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक पर रविवार को भारी बारिश के बीच जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सेल प्रबंधन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में मजदूर मौजूद रहे और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बोकारो स्टील प्लांट में ठेका कर्मियों की संभावित छंटनी के आदेश के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में मजदूरों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उत्पादन और मुनाफे के बावजूद छंटनी का निर्णय मजदूर विरोधी है। इससे स्थानीय और ठेका कर्मियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। संगठन ने 23 अप्रैल से 9 मई तक जनजागरण अभियान और 12 मई को प्लांट गोलचक्कर पर ‘हल्लाबोल’ आंदोलन की घोषणा की है।
कार्यक्रम में एनके सिंह, शंकर कुमार सहित कई मजदूर नेता उपस्थित रहे और आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया।


