Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मानव संसाधन विभाग ने 07 मई 2026 को जारी आदेश के तहत 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संगठनात्मक फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके मौजूदा विभागों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश HR-OD सेक्शन द्वारा जारी किया गया।

महाप्रबंधक स्तर पर बड़ा बदलाव
अशोक कुमार सिंह को GM-TA (LRA) से स्थानांतरित कर GM L&A (संपर्क एंव प्रसाशन) बनाया गया है।
सी.आर.के. सुधांशु को GM (L&A) से GM-TA (Land, Record and Allotment) में भेजा गया है।
DGM और AGM स्तर पर फेरबदल
प्रमोद शंकर सिंह को DGM-TA (HORT.) से DGM (CMM) में स्थानांतरित किया गया है।
शैलेश कुमार दुबे को AGM (CRM-III) से AGM-TA (Water Supply) में भेजा गया है।
राकेश बाबू वेलपुरी को AGM-TA (Civil) से AGM (HR-L&D) में तैनात किया गया है।
मयंक आकाश को AGM-TA (Water Supply) से AGM (L&A) में स्थानांतरित किया गया है।

वरिष्ठ प्रबंधकों का भी हुआ ट्रांसफर
मनोज कुमार को Sr. Manager (Electrical) से Sr. Manager (TBS) में भेजा गया है।
राजीव कुमार सिंह को Sr. Manager (TBS) से Sr. Manager-TA (Electrical) में स्थानांतरित किया गया है।
अशोक कुमार को Sr. Manager-TA (Water Supply) से Sr. Manager (CRM-III) में भेजा गया है।
सन्ति राम पात्रा को Dy. Manager-TA (Revenue) से Dy. Manager (HR-OD) में नई जिम्मेदारी दी गई है।
जारी आदेश के तहत Mala Rani, जो पहले DGM (HR-OD) के पद पर कार्यरत थीं, को अब DGM (HR-L&D) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। Neeraj Kumar Tripathy, जो Sr. Manager (CSR) के रूप में कार्यरत थे, को Sr. Manager (L&A-Bokaro Niwas) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह Kumar Saurabh, जो Assistant Manager (L&A-Bokaro Niwas) के पद पर थे, को Assistant Manager (HR) के रूप में नई तैनाती दी गई है।
प्रबंधन ने बताया संगठनात्मक जरूरत का हिस्सा
BSL प्रबंधन के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर योगदान देने के बाद जॉइनिंग और रिलीविंग रिपोर्ट HR विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है।

