Bokaro: डॉक्टर्स डे के अवसर पर बोकारो क्लब में लायन्स क्लब बोकारो स्टील सिटी द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में “नई सोच, नई पहल, नई ऊर्जा” की थीम के तहत शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद, डॉ. एल. के. ठाकुर, डॉ. संजय, डॉ. रणबीर, डॉ. निरंजन, डॉ. कुणाल, डॉ. संगीत, डॉ. अमन सहित कई अन्य चिकित्सक शामिल हुए। सभी डॉक्टरों को उनके समर्पित सेवा भाव, मानवीय संवेदनशीलता और समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सकों को गुलाब की कली, चॉकलेट और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि चिकित्सक समाज की रीढ़ हैं, जिनके बिना स्वस्थ समाज की कल्पना असंभव है।
Lions Club Bokaro Steel City के सदस्यों ने चिकित्सा क्षेत्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल में हुआ। क्लब ने सभी चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए “नई सोच, नई पहल, नई ऊर्जा” के साथ समाजसेवा को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

