Bokaro : राज्य सरकार के निर्देश पर धनबाद एवं हजारीबाग जिले में कोविड सर्किट बनाया गया है। कोविड सर्किट के माध्यम से धनबाद जिले के कोविड मरीजो (SPO2 लेबल 90 से कम होने की स्थिति में) को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन बेड उपलब्ध कराने हेतु बोकारो जिला को धनबाद जिला से जोड़ा (सम्बन्द्ध) गया है। बोकारो जिला का कोविड जिला नियंत्रण कक्ष का संचालन सदर अस्पताल के सभागार में किया जा रहा है।
उक्त नियंत्रण कक्ष में निजी अस्पतालों एवं सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता एवं भर्ती की मरीजों की स्थिति आंकड़े का संग्रह करने हेतु पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही धनबाद कोविड-19 कंट्रोल रूम को जिले में भर्ती हेतु उपलब्ध अस्पताल एवं बेड की जानकारी साझा करने हेतु कुल तीन पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम एलीन टोप्पो एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रकाश कुमार सहित परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता अभिनीत कुमार सूरज को नामित किया गया है।

सभी नोडल पदाधिकारियों को पालीवार सुबह 06:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक फिर अपराहन 02:00 बजे से रात 10:00 बजे तक एवं रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक प्रतिनियुक्त की गई है।
■ चिन्हित सरकारी एवं निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता से संबंधित जानकारी आवश्यकतानुसार कोविड कंट्रोल रूम धनबाद (कंट्रोल रूम नंबर 0326-7967121) को उपलब्ध कराएंगे:-
उपायुक्त राजेश सिंह ने उक्त सभी नोडल पदाधिकारियों को निदेश दिया कि वे जिले में कोविड इलाज हेतु चिन्हित सरकारी एवं निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता से संबंधित जानकारी आवश्यकतानुसार कोविड कंट्रोल रूम धनबाद (कंट्रोल रूम नंबर 0326-7967121) को उपलब्ध कराएंगे। धनबाद से बोकारो जिले में भर्ती हेतु आनेवाले मरीजों की जानकारी से संबंधित सरकारी एवं निजी अस्पतालों से संबद्ध पदाधिकारियों एवं संबंधित अस्पताल प्रभारी/प्रबंधकों को देंगे। उन्हें संबंधित अस्पताल में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध करावाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड सर्किट के माध्यम से जिले में भर्ती मरीजों से संबंधित संपूर्ण विवरण जैसे उसका नाम, पता, अस्पताल का नाम, भर्ती की तिथि आदि का भी संधारण संबंधित पदाधिकारी/ अस्पतालों से प्राप्त करते हुए करना सुनिश्चित करेंगे।
■ आवश्यक घरों से बाहर नहीं निकले लोग-
उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि बढ़ते कोविड के मामले को देखते हुए जिले वासियों से अपील किया कि अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकले तथा जब भी जरूरत हो यानी कि सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक के बीच जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा समय – समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहे।
