Bokaro: साहित्य, संस्कृति और सृजन को समर्पित बोकारो शब्द सरिता महोत्सव–2026 का शुभारंभ बुधवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन (Town Hall), बोकारो में किया जाएगा। इस महोत्सव की खास आकर्षण होंगे प्रसिद्ध कवि और लेखक निलोत्पल मृणाल, जिन्हें भारतीय साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार–2016 से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी काव्य रचनाएँ सामाजिक चेतना और युवा पीढ़ी में लेखन के प्रति रुचि जगाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

मृणाल के अलावा देशभर के प्रतिष्ठित लेखक, कवि, शिक्षाविद और साहित्यकार महोत्सव में शामिल होंगे। आयोजन में काव्य पाठ, पुस्तक विमोचन, साहित्यिक चर्चा, लेखन कार्यशाला और बाल सत्र आयोजित किए जाएंगे।
देशभर के प्रमुख प्रकाशक जैसे एकलव्य, रूम टू रीड, पिरामल फाउंडेशन और प्रथम बुक्स भी अपनी नवीनतम पुस्तकों के साथ महोत्सव में भाग लेंगे। यह आयोजन बोकारो को साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।



