Bokaro: शुक्रवार को बोकारो के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक जोश और सामूहिक एकता का दृश्य हर ओर नजर आया।
जुलूस में युवाओं की भागीदारी
त्योहार के मौके पर शहर के विभिन्न हिस्सों से जुलूस निकाले गए। इसमें युवाओं ने इस्लामी नारों के साथ माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। जगह-जगह पर भीड़ उमड़ी और धार्मिक जोश देखने को मिला।

सेवा शिविरों से हुई मेहमाननवाजी
जुलूस में शामिल लोगो की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए। यहां पर लोगों को शरबत, दूध और अन्य पेय पदार्थ परोसे गए, जिससे भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी फैला।
उकरीद में विशेष जुटान
त्योहार की विशेष तैयारी उकरीद क्षेत्र में भी की गई। यहां दोपहर 2 बजे के बाद बड़ी संख्या में लोगों का जुटान हुआ, जहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सामूहिक आयोजन संपन्न हुआ।
