Hindi News Politics

विधानसभा चुनाव: पहले दिन कुल 33 ने खरीदा नामांकन प्रपत्र, नामी नेताओं की खरीदा प्रपत्र


Bokaro: विधानसभा चुनाव, 2024 के अंतर्गत बोकारो जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र (34-गोमिया, 35- बेरमो, 36- बोकारो एवं 37- चंदनक्यारी) का मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम-निर्देशन का कार्य प्रारंभ हो गया। हालांकि, पहले दिन केवल नामांकन प्रपत्रों की खरीदी की गई। नामांकन प्रपत्र किसी ने भी दाखिल नहीं किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि पहले दिन कुल 33 लोगों ने नामांकन प्रपत्र दोनों अनुमंडल कार्यालय के नजारत शाखा से खरीदा है। हालांकि, किसी ने भी आज नामांकन प्रपत्र दाखिल नहीं किया है।

इस बार, चंदनक्यारी से बीजेपी के अनुभवी नेता अमर बाउरी और उमाकांत राजक (जेएमएम), गोमिया से आजसू के लंबोदर महतो, और बोकारो से बीजेपी के बिरंची नारायण चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बेरमो में रविंद्र पांडे (बीजेपी) लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, कुमार जयमंगल (कांग्रेस) भी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। हालाँकि, पहले दिन केवल नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की गई है और किसी ने भी अभी तक नामांकन प्रपत्र दाखिल नहीं किए हैं।

विधानसभा चुनाव 2024: जिले के उम्मीदवारों की सूची

36-बोकारो विधानसभा क्षेत्र
1. मनोज कुमार – जोहार पार्टी
2. नूतन कुमार – निर्दलीय
3. राजेश कुमार – बहुजन समाज पार्टी
4. बिरंची नारायण – बीजेपी
5. सरोज कुमारी – जे.एल.के.एम.
6. सुशांत कुमार मिश्रा – निर्दलीय
7. कुमार रवि – निर्दलीय
8. यशवीर सिंह – एनसीपी
9. सलीम खान – निर्दलीय
10. सुरेश चंद्र महथा – निर्दलीय

 37- चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र
1. अमर कुमार बाउरी – बीजेपी
2. समीर कुमार दास – बीएसपी
3. उमाकांत रजक – जेएमएम
4. प्रकाश दास – निर्दलीय

34-गोमिया विधानसभा क्षेत्र
1. लंबोदर महतो – आजसु
2. योगेंद्र प्रसाद – जेएमएम
3. रविसोन मांझी – बीएपी
4. मनोज कुमार महतो – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (D)
5. इफ्तिखार मोहम्मद – निर्दलीय
6. मदन कुमार साव – जेबीकेएसएस
7. सुनीता देवी – निर्दलीय
8. अजय कुमार – रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A)

35-बेरमो विधानसभा क्षेत्र
1. गुड़िया कुमारी – बलि राजा पार्टी
2. मंतोष सोरेन – निर्दलीय
3. मोहन लाल साव – लखित अधिकार पार्टी
4. घनश्याम मिश्रा – निर्दलीय
5. रविंद्र कुमार पांडये – बीजेपी
6. भरत महतो – पीपीआई (डी)
7. नरेश कुमार गोसाई – निर्दलीय
8. रूपलाल ठाकुर – निर्दलीय
9. ललित नारायण – संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी
10. कुमार जयमंगल – आईएनसी
11. आदित्य कुमार महतो – निर्दलीय

 

#BokaroElections2024 #Candidates #JharkhandPolitics #ElectionUpdates


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!