Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अधीन बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना को रफ्तार देने की दिशा में प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत चार महाप्रबंधकों (जीएम) समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

चार जेनरल मैनेजर को प्रोजेक्ट्स की जिम्मेवारी
जारी आदेश के अनुसार, बीजेंद्र नाथ त्रिपाठी को जीएम (प्रोजेक्ट्स–मिल्स एरिया), अपूर्वा विश्वास को जीएम (प्रोजेक्ट्स–यूटिलिटीज एरिया), मनाश सरकार को जीएम (प्रोजेक्ट्स–ब्लास्ट फर्नेस एरिया) तथा अंशुमाली को जीएम (प्रोजेक्ट्स–सिंटर प्लांट एरिया) का दायित्व दिया गया है। प्रबंधन स्तर पर यह बदलाव विस्तार कार्यों की निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन को ध्यान में रखकर किया गया है।
कई एजीएम, सीनियर मैनेजर और…
इसके अलावा कई एजीएम, सीनियर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर स्तर के अधिकारियों को भी विभिन्न परियोजना एवं तकनीकी प्रकोष्ठों में पदस्थापित किया गया है। विजय कुमार को एजीएम (एसएमएस-न्यू) तथा प्रशांत प्रभाकर कलबेंडे को एजीएम (टेक्निकल सेल–प्लांट डिजाइन) बनाया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों को आरएमपी, आई एंड ए, एसएमएस-न्यू, एसएमएस-II एवं सीसीएस, वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन और कॉन्ट्रैक्ट सेल में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। See List-


प्रोजेक्ट को गति देने की रणनीति
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। संबंधित रिलीविंग आदेश एवं जॉइनिंग रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है। प्रबंधन के इस कदम को बोकारो स्टील प्लांट के ब्राउनफील्ड विस्तार प्रोजेक्ट को गति देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

