Bokaro: जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत तारानगर की रहनेवाली 42 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की शाम ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका सरिता सिंह की बॉडी को पंखे से ओढ़नी में झूलता पाया।
बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त महिला घर में अकेली थी। उसके पति सुनील कुमार सिंह धनबाद गए हुए थे। घटना के पहले महिला ने पति से वीडियो कॉल पर बात की और फंदे से झूल गई।

Click to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
मृतका के पति ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को फोन कर दी और कहा कि वे धनबाद से निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा चास थाने को इसकी सूचना दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। मृतका के पति की मानें, तो पत्नी ने उन्हें फोन पर ही जान दे देने की बात कही थी। जिसे सुनकर वे डर गए और आसपास के लोगों को फोन पर इसकी जानकारी दी।
मृतका के पति सुनील कुमार सिंह एयर फोर्स में कार्यरत थे। वह 2016 में रिटायर हो गए थे। वर्तमान में सेक्टर चार के एक सैलून के संचालक हैं। पति-पत्नी दोनों मिलकर कारोबार चलाते थे।
