Hindi News

भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो की प्रचंड जीत, कोई तिकड़म काम नहीं आया, धनबाद अभी भी भाजपा के लिये सेफ सीट


Bokaro: धनबाद लोकसभा सीट फिर से भाजपा के खाते में आ गई। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने भारी मतों से जीत दर्ज़ कर यह बता दिया कि यह सीट अभी भी भाजपा के लिए सेफ है। भाजपा द्वारा कैंडिडेट बदलने के बावजूद भी आमजनो ने ढुलू महतो पर भरोसा जताया है। ढुलू महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अनुपमा सिंह को 331583 (3.31 लाख) वोट से बुरी तरह हराया। शुरुआती राउंड से ही ढुलू महतो लीड लिए रहे जो अंतिम राउंड तक बरकरार रही। कुल 1428400 वोटों की गिनती की गई।इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह 457589 वोट मिलें, वहीं भाजपा के उम्मीदवार ढुलू महतो को 789172 वोट प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर JKBSS (जयराम महतो) के पार्टी के उम्मीदवार मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय को 79653 वोट मिलें है। इस चुनाव में चर्चित चेहरा रही सुनैना किन्नर, निर्दलीय को 3462 मिलें है। वहीं 7354 लोगो ने नोटा पर भरोसा जताया है। धनबाद सीट से किस्मत आजमा रहे 25 उम्मीदवार में सबसे कम प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय को 533 वोट मिलें है।

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में विजय प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के ढुल्लू महतो को निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने प्रमाण पत्र सौंपा। जीतने  के बाद ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र के जनमानस के असीम प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के लिए तहे दिल से आभार. यह प्रचंड जीत जन-जन की जीत है। आप सबके भरोसे और विश्वास को दृढ़ता से निभाऊंगा। धनबाद के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित रहूंगा। आप सबका आशीर्वाद बना रहे।

ज्ञात हो, 2019 के चुनाव में धनबाद सीट से भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने कांग्रेस के की​र्ति आजाद को 4,86,194 मतों के भारी अंतर से हराया था. पशुपति नाथ सिंह को 8,27,234 और आजाद को 3,41,040 वोट मिले थे.

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर पशुपति नाथ सिंह ही विजयी रहे थे. उन्होंने कांग्रेस के अजय कुमार दुबे को हराया था. पशुपति नाथ सिंह को 5,43,491 मत और अजय कुमार दुबे को 2,50,537 मत मिल थे.

 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!