Bokaro: शहर में आज कई जगह मास्क चेकिंग ड्राइव चलाया गया। पर ड्राइव का असर सबसे अधिक चास और सेक्टर 4 इलाके में दिखा। बिना मास्क के लोग छुपते और बचते नज़र आये। चास में अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले के दण्डाधिकारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन मास्क चेकिंग अभियान के तहत जमकर लोगो से फाइन वसूला। कड़ाई इतनी थी की किसी एक को भी बक्शा नहीं गया। कईयों पर FIR भी हुआ।
सिटी सेंटर में भी मास्क चेकिंग ड्राइव बढ़ी सख्ती के साथ चलाया गया। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट मनीषा वत्स ने पुलिस टीम के साथ पुरे बाजार में घूम-घूमकर बिना मास्क पहने लोगो को पकड़ा। शुरू में महिला अधिकारी और पुलिस वालो को देख पब्लिक ने हलके में लिया। पर जैसे ही धड़-पकड़ शुरू हुई तो बिना मास्क वाले लोग भाग चले। कुछ जिनके पॉकेट में मास्क था निकाल कर पहनते दिखे। थोड़े ही देर में पुरे मार्किट की फ़िज़ा बदल गई, लोगो में कोरोना का डर दिखने लगा।

शाम-शाम तक सेक्टर 4 थाने में 24 लोगो के खिलाफ मास्क नहीं पहनने के लिए IPC की धारा 188 के तहत FIR दर्ज़ कर दिया गया। यह वह लोग थे, जो बड़े आराम से सिटी सेंटर और लक्ष्मी मार्किट में बिना मास्क के पैदल शॉपिंग करते या घूमते पाए गए थे। एहि नहीं बिना मास्क के गाड़ी चला रहे कुल 11 लोगो की गाड़ियों को सीज कर मनीषा वत्स ने थाने भेजवा दिया। उनपर से FIR के साथ-साथ Rs 500 फाइन भी ठोका गया है। दुकानों और फुटपाथ के सामने जहा भीड़ देखी वहा लोगो को डाट भी पिलाई।
सेक्टर 6 थाने में भी पांच गाड़ियों को सीज किया गया है। डीएसपी ट्रैफिक पूनम मिंज ने भी बिना मास्क पहने गाड़ी चला रहे कई लोगो को पकड़ फाइन वसूल लिया। डीएसपी सिटी कुलदीप कुमार और डीएसपी चास पुरुसोत्तम कुमार ने भी मास्क चेकिंग अभियान में सख्ती बरती। कईयों को पकड़ कार्यवाही की। पूरा जिला प्रसाशन आज कुछ अलग रूप में दिखा। एसडीओ शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि डेढ़ दर्ज़न प्रसाशनिक और पुलिस अधिकारियो की टीम ने चास, बोकारो और चंदनक्यारी में मास्क चेकिंग अभियान चलाया। बिना मास्क के जो भी पकडे जायेंगे उनपर क़ानूनी कार्यवाही होगी। बिना मास्क के पकडे गए करीब 70 लोगो पर आज FIR किया गया। कल भी अभियान जारी रहेगा।
बिना मास्क पहने हुए लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी-
सघन मास्क चेकिंग अभियान के दौरान बिना मास्क पहने हुए लोगों से जुर्माना वसूला गया। जुर्माने के तौर पर प्रति व्यक्ति से ₹500 लिया गया, जिसके तहत आज कुल 54,000/- रुपये की दण्डनात्मक वसूली हुई तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने हिदायत दिया कि अगली वार पकड़े जाने पर आपके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
