Bokaro: सेक्टर 12 स्थित शनिवार जयपाल नगर में महिलाओं की सामाजिक संस्था जेसीआई बोकारो जज्बा ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता अभियान चलाया और वहाँ पर नीम, पपीता और मोरिंगा के पौधे लगाये।
जेसीआई बोकारो जज्बा की अध्यक्ष मिनी स्टीफन कपूर ने जागरूकता अभियान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हमारे जीवन में पेड़ों , हरियाली, और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का महत्व समझाया। संस्था की सदस्य भावना गुप्ता और विनीता कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया। जागरूकता कार्यक्रम के लिए बच्चे विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिख कर घर से लाये थे।

जेसीआई बोकारो जज्बा की ओर से आसस विद्यालय के बच्चों को बिस्कुट, फल और जूस का वितरण किया गया। गाँव के मुखिया योगो पूर्ती जो खुद पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाते हैं ने बताया कि जयपाल नगर एक आदर्श आदिवासी गांव है। यहां के लोगों पढ़ाई के साथ एक दूसरे को सहयोग और सामजिक काम भी करते रहते हैं। मौके पर आसस विद्यालय के बच्चों और महिलाओं सहित ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
संस्था की ओर से सेक्टर एक स्थित हंस मंडप और इस्कॉन मंदिर प्रांगण में भी पौधा रोपण किया गया ।
