Bokaro: ज़िले के बालीडीह और चास के नारायणपुर स्थित ट्रिनिटी पैलेस के समीप संचालित मोहन टिम्बर संस्थान ने युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोल दिए हैं। संस्थान द्वारा दुकानदार, लेखाकार, बिक्री कार्यकारी और लोडर-हेल्पर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं में उत्साह का माहौल है।

बेहतरीन सैलरी के साथ इंसेंटिव भी
प्रबंधन के अनुसार संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बेहतर संचार कौशल और कार्य के प्रति समर्पण चयन की मुख्य शर्तों में शामिल हैं। संस्थान चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक वेतन पैकेज के साथ प्रदर्शन आधारित विशेष प्रोत्साहन भी प्रदान करेगा, जिससे मेहनती कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ मिल सके।
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में सीधे शामिल हो सकते हैं या अपना बायोडाटा व्हाट्सएप के माध्यम से 9031088251 पर भेज सकते हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पद सीमित हैं, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

झारखण्ड के बड़े टिम्बर फैक्ट्री में एक
झारखंड के औद्योगिक शहर बोकारो में स्थित मोहन टिम्बर को क्षेत्र की सबसे बड़ी टिम्बर फैक्ट्री के रूप में जाना जाता है। करोड़ों रुपये के वार्षिक टर्नओवर वाली यह कंपनी न केवल स्थानीय बाजार बल्कि राज्य के बाहर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है। कंपनी का सप्लाई नेटवर्क झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई अन्य राज्यों तक फैला हुआ है, जिससे इसके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उच्च गुणवत्ता और भरोसे के कारण कारोबार में इसका दबदबा दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है।
प्रीमियम प्रोडक्ट
विशेष रूप से Elgen Ply के नाम से पहचाना जाने वाला इसका प्रीमियम उत्पाद बाजार में धूम मचा रहा है। मजबूत गुणवत्ता, टिकाऊपन और बेहतर फिनिश के कारण यह ब्रांड ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। प्लाई और वुड्स के व्यापार में बोकारो टिम्बर की पकड़ लगातार सशक्त होती दिख रही है, जिससे कंपनी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

