Bokaro: ज़िले के गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव के पास ललपनिया घाटी में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। राहत की बात यह रही कि हादसे में एक चार वर्षीय बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) गोमिया भेजा, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को बीडीओ और सीओ ने सीएचसी से बोकारो सदर अस्पताल रेफर कराया है। तीसरे घायल का इलाज टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि टक्कर बहुत जबरदस्त थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। See Video–

