Hindi News

बोकारो को मिली नई DDC, शताब्दी मजूमदार ने संभाला पदभार


Bokaro: शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को पदभार सौंपा। मौके पर उपायुक्त ने उन्हें ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण के बाद कार्यालय के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त से भेंट कर अपना परिचय दिया तथा जिले की संक्षिप्त जानकारी साझा की।

उपायुक्त ने आशा व्यक्त किया है कि नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त अपने अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता से जिले के विकास कार्यों में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। वहीं, नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त ने भी विश्वास दिलाया कि वे समर्पण भाव से जिले के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएँगी।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना शेजवलकर, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफिक आलम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी मनरेगा पंकज दूबे, परियोजना पदाधिकारी श्री मानिकचंद प्रजापति आदि उपस्थित थे।

जानकारी हो कि, नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार बोकारो जिले में 30 वे. उप विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!