Bokaro: जनता के शिकायतों के निवारण के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। इसी उद्देश्य की प्रतिपूर्ति के लिए राज्य स्थापना दिवस के दिन ई जनसेतु सेवा पोर्टल का आरंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अब कोई भी शिकायतकर्ता घर बैठे लॉगिन कर अपनी शिकायतों को जिला प्रशासन के पास दर्ज करा सकता है।
जिला प्रशासन एक निर्धारित समय सीमा के भीतर इन शिकायतों का निपटारा करेगी। इस ईजनसेवा पोर्टल को आरंभ करने का उद्देश्य स्पष्ट है। शिकायतकर्ता को बार-बार सरकारी कार्यालयों या जिला के पदाधिकारियों का चक्कर न लगाना पड़े। वे अपनी शिकायतों का निवारण घर बैठ पा सकते हैं। इस पोर्टल के कार्यप्रणाली को विस्तृत रूप से समझने के लिए आज ऑनलाइन माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा के द्वारा किया गया। उक्त कार्यशाला में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इस पोर्टल के कार्य करने की विधि को विस्तार पूर्वक बताया गया। कोई भी शिकायतकर्ता ई जन सेतु ऐप पर जाकर अपनी शिकायतों को दर्ज करा सकता है। शिकायतों के निवारण के लिए सामान्यतः अधिकतम 21 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
शिकायतकर्ता को शिकायत करने के लिए jansetu.in पर जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी। इसके लिए शिकायतकर्ता को एक संक्षिप्त परिचय उस पोर्टल पर दर्ज करना होगा। शिकायत दर्ज करने के समय उनके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगी, जिसके द्वारा इसका सत्यापन किया जा सकता है। प्रत्येक शिकायत के विरुद्ध एक टिकट आईडी जेनरेट होगा जिसके माध्यम से अपने शिकायतों के निवारण की स्थिति की जानकारी शिकायतकर्ता ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात की शिकायतकर्ता इस शिकायत निवारण के संदर्भ में अपनी फीडबैक दर्ज कर सकते हैं एवं कार्यालय विशेष के लिए रेटिंग दे सकते हैं।
कोई भी आमजनमानस इस ऐप पर जाकर अपनी समस्याओं को दर्ज कर सकती है एवं अपने शिकायतों का समाधान घर बैठ पा सकते हैं।

