Bokaro: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के फुसरो-डुमरी मुख्य मार्ग पर चपरी के पास बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता:
घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को खाई से निकालकर फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दीपक महतो को मृत घोषित कर दिया।
घायल की हालत नाजुक:
घायल विशाल कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुटी:
सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों दोस्त साथ घूमने निकले थे, तभी यह हादसा हुआ।

