Bokaro: जिले में पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शनिवार को बोकारो पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर विक्रम कुमार को चंद्रपुरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही पिंड्राजोरा थाना की कमान रवि कुमार को दी गई है, जो इससे पहले गोमिया थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं प्रफुल्ल महतो को गोमिया थाना भेजा गया है और श्यामल मंडल को आईएल थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह को कर्तव्य में लापरवाही के चलते सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि थाने के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड्स अपडेट नहीं पाए गए और फाइलें भी व्यवस्थित नहीं थीं। कार्यप्रणाली में गंभीर लापरवाही सामने आई थी।

एसपी के अनुसार, लगभग 10 दिन पहले ही चंद्रपुरा थानेदार को सुधार के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया, जिसके बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई।
वहीं Jharkhand High Court के सख्त आदेश के बाद बोकारो 18 वर्षीय युवती हत्या मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन समेत 28 पुलिसकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है, जिससे जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

