Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के नगर प्रशासन – बागवानी विभाग द्वारा 21–22 फरवरी, 2026 को जवाहरलाल नेहरू जैविक उद्यान (JNB Park) में एक पुष्प प्रदर्शनी (‘पुष्पिता–2026’) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन 21 फरवरी को पूर्वाह्न बीएसएल की अधिशासी निदेशक (एचआर) राजश्री बनर्जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अन्य वरीय अधिकारी, बीएसएल कर्मी तथा प्रदर्शनी में भाग ले रहे प्रतिभागी उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में…
इस प्रदर्शनी में चार श्रेणियों में पुष्पों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें नगर बोकारो के आमजन, विभिन्न स्कूल, विभिन्न नर्सरी तथा माली शामिल हैं। प्रदर्शनी में मौसमी फूल, सजावटी पौधे, पुष्प सज्जा तथा नए लैंडस्केपिंग कॉन्सेप्ट प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में कुल लगभग 200 पुष्प-गमले प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित किए गए हैं। See Video-
पुरस्कृत किया जाएगा…
प्रदर्शनी के उपरान्त एक निर्णायक मंडल द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों का चयन किया जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों को बसंत मेला–2026 में नगर प्रशासन–बागवानी विभाग द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण 22 फरवरी को सायं पाँच बजे किया जाएगा।


