Bokaro: बोकारो पुलिस मेन्स एसोसिएशन के केंद्रीय सदस्य राकेश महतो की मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार राकेश महतो मंगलवार को बोकारो पुलिस लाइन से धनसार (धनबाद) अपनी गाड़ी का बीमा करवाने गए थे। निजी काम निपटाने के बाद वे रामपुर घर लौटे और अपनी मां से मिले। इसके बाद ड्यूटी पर लौटने के लिए वे राजगंज होते हुए बोकारो की ओर निकल पड़े।
रात लगभग 8:30 बजे जमुआटांड़ और काको मोड़ के बीच उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रक से हो गई। जोरदार भिड़ंत में राकेश महतो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, दोनों वाहनों को जब्त किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेजा। उनकी अचानक हुई मृत्यु से सहकर्मियों और परिचितों में गहरा शोक है।


