Bokaro : जिले के गोमिया प्रखंड के जागेश्वर विहार जंगल में महुआ चुनने गई एक महिला की हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महुआ बीनते समय महिला का सामना हाथियों के झुंड से हो गया और एक हाथी ने हमला कर कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है। मृतका की पहचान की जा रही है।

वन विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल में न जाने की अपील की थी। प्रशासन ने लोगों से कहा था है कि महुआ बीनने जंगल न जाएं खुले में न सोएं हाथियों से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें। महुआ एकत्र न करें और जंगल के आसपास विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी सूचना पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

