Bokaro: झारखंड और खासकर बोकारो के लिए गर्व की खबर सामने आई है। 17वीं एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप 2026 में जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रेशमा कुमारी और सौरभ सिंह ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर भारत के लिए मजबूत शुरुआत दिलाई।

बेहतरीन खेल का प्रदर्शन
महिला फोर्स इवेंट में रेशमा कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। वहीं अंडर-25 पुरुष वर्ग में सौरभ सिंह ने मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल की, जबकि हांगकांग के खिलाफ उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
डीसी ने कहा
उपायुक्त अजय नाथ झा ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बोकारो के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन देश को शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। बोकारो के ये होनहार खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।


