Bokaro: सेक्टर चार इलाके में बोलेरो चोरी के मामले में पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। सेक्टर चार ई स्ट्रीट नौ स्थित आवास संख्या 2202 निवासी राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित ने बताया कि 28 मार्च की सुबह जब वे घर से बाहर निकले तो उनकी बोलेरो गाड़ी गायब थी। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोरी की घटना सामने आई।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


