Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने अपने संविदा कर्मियों की सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया है। संयंत्र प्रबंधन ने ‘संजीवनी’ नामक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना से करीब सात हजार ठेका कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।

संविदा कर्मी को एक वर्ष के लिए
योजना का संचालन बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा, जबकि बीमा कवरेज Bajaj General Insurance Limited द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बीमित संविदा कर्मी को एक वर्ष के लिए चार लाख रुपये तक की इन-पेशेंट (IPD) चिकित्सा सुविधा तथा 1500 रुपये तक की आउट-पेशेंट (OPD) सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आकस्मिक बीमारी की स्थिति में
बीएसएल प्रबंधन का मानना है कि यह योजना आकस्मिक बीमारी की स्थिति में कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देगी। साथ ही, मानसिक तनाव कम कर उनके मनोबल को भी बढ़ाएगी। बताया गया कि पूरे सेल में इस तरह की यह अनूठी पहल है। ‘संजीवनी’ योजना बीएसएल की समावेशी और मानवीय कार्यसंस्कृति को दर्शाती है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि संयंत्र अपने प्रत्येक कर्मी को संगठन की प्रगति का साझेदार मानते हुए उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।


