Bokaro: भारी बारिश, अँधेरी रात और चारों तरफ़ फैला डर। लेकिन उस अँधेरे और मुसीबत में ज़िला प्रशासन के कुछ अधिकारी और बोकारो विधायक श्वेता सिंह उम्मीद की किरण बनकर आईं। लगातार बारिश के कारण बोकारो टाउनशिप के सेक्टर-1 स्थित तिरंगा पार्क के सामने वाले मैदान में जलजमाव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई थी। वहाँ झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों का संसार पानी में डूब गया था। Video-
बुज़ुर्ग परेशान थे, माताएँ बेबस थीं, बच्चे भूख से बिलख रहे थे। उनके घरों में पानी घुस गया था, चूल्हे बुझ गए थे, राशन बर्बाद हो गया था। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर विधायक ने तुरंत प्रशासन से संपर्क किया। और फिर वे ख़ुद रेनकोट पहनकर उस मैदान में पहुँच गईं। डीसीएलआर प्रभास दत्ता और पुलिस के साथ उन्होंने रात में ही संयुक्त बचाव अभियान चलाया। 42 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, उन्हें नाश्ता दिया गया और टाउन हॉल में उनके रात बिताने की व्यवस्था की गई। आम नागरिकों ने भी इस मानवीय प्रयास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।