Hindi News

WPL 2023 की नीलामी में बोकारो की महिला क्रिकेट खिलाड़ी खुशबू का नाम शामिल


Bokaro: डब्ल्यूपीएल 2023 (WPL 2023) की नीलामी में बोकारो की महिला क्रिकेट खिलाड़ी खुशबू का नाम शामिल किया गया है। बोकारो के कुर्मीडीह की रहनेवाली युवा प्रतिभावान खिलाड़ी खुशबू को बचपन से ही क्रिकेट से लगाव था। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज खुशबू ने क्रिकेट की दुनिया में एक मुकाम हासिल किया है।

बताया जा रहा है कि महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) से पहले 13 फरवरी को बीसीसीआई द्वारा आयोजित डब्ल्यूपीएल नीलामी में देश भर की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। जिसमें बोकारो की होनहार खिलाड़ी खुशबू का नाम भी शामिल है। अब खुशबू के साथ देशभर के खिलाड़ियों की किस्मत का पता 13 फरवरी को होने वाली नीलामी के बाद चलेगा।

खुशबू ने अपनी प्रतिभा के दम पर कई मैचों में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। खुशबू ने अपनी क्रिकेट की काबिलियत से झारखंड क्रिकेट टीम और BCCI द्वारा आयोजित ZCA, NCA में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिलहाल WPL 2023 ऑक्शन का बेस प्राइस 10 लाख है। खुशबू भविष्य में भारतीय टीम के लिए खेलना चाहती हैं और डब्ल्यूपीएल मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगी।

बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी पी एन सिंह ने बताया कि खुसबू बहुत ही बेहतरीन आल राउंडर है। बैटिंग के साथ साथ बोलिंग भी शानदार करती है। अंडर 19 के बाद अब वह सीनियर में झारखण्ड क्रिकेट टीम में है। अंडर 19 झारखण्ड टीम में खेलते हुए उसने पॉण्डिचेरी में शतक लगाया था। साथ ही लगातार उसका परफॉरमेंस अच्छा रहा है। वह इस मुकाम पर पहुंचना डिज़र्वे करती है।

खुशबू एक ऑलराउंडर हैं जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और मध्यम-तेज गेंदबाजी करती हैं। खुशबू हार्दिक पांड्या की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्हें अपना आदर्श भी मानती हैं। खुशबू का बचपन बोकारो के कुर्मीडीह में बीता। खुशबू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के सरस्वती विद्या मंदिर से की।

फिर अपने भाई राधेश्याम पांडे को क्रिकेट खेलते देख खुशबू की दिलचस्पी भी क्रिकेट में बढ़ी और उसी दिन खुशबू ने क्रिकेटर बनने का फैसला किया। जिसके बाद खुशबू ने बोकारो के सेक्टर तीन के ट्रेनिंग हॉस्टल से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। खुशबू एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। खुशबू के पिता कन्हैया पांडेय बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां मुनि देवी गृहिणी हैं।

 

 

 

Source:

WPL Auction: Bokaro’s Khushboo wants to become Hardik Pandya in women’s cricket, base price is Rs 10 lakh


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!