Bokaro: ज़िले के हरला थाना क्षेत्र स्थित रामडीह मोड़ के ठाकुर बांध तालाब के पास रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। टहलने निकले लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है।
25 वर्षीय धर्मदेव गुप्ता की पहचान
मृतक की पहचान आंगवाली निवासी धर्मदेव गुप्ता (25) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-8 में रह रहा था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मामला हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से जांच कर रही है।

