Bokaro : तीन महीने पूर्व रिटायर हुए बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के T A Department के चीफ जनरल मैनेजर, विभाकर सिंह (61) कल मंगलवार दोपहर से मिसिंग है। वह सेक्टर V निवासी है। मंगलवार सुबह 10.30 बजे घर से अपनी इंडिगो कार (JH09J-9616) चला सिटी सेंटर में मार्केटिंग और पान खाने के लिए निकले थे। उसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटे।
उसके बाद चिंतित घरवालों ने उनको ढूंढना शुरू किया पर रात तक उनका कोई पता नहीं चला। बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट, ए क सिंह के अनुसार सुबह घरवालों ने उनको बताया और वरीय पुलिस अधिकारियो को सुचना दी है। उनका दोनों मोबाइल स्विच ऑफ है और उनके कार का भी कोई ट्रेस नहीं है।

घरवालों के अनुसार उनको आखिरी बार सिटी सेंटर के एक पान दुकान में देखा गया था। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। सेक्टर 4 और 6 के थाना प्रभारीयों के अनुसार उन्हें भी सुबह ही खबर मिली है। डीएसपी, सिटी, ज्ञान रंजन ने बताया की सुबह सुचना मिलने के बाद पुलिस उनकी खोज में लग गयी है। पुलिस हर एंगल से जाँच कर रही है।
ए क सिंह ने बताया की विभाकर सिंह अधिक देर घर के बाहर नहीं रह सकते उन्हें दवाइयां लेनी होती है। बाहर का भोजन भी करने की आदत नहीं है और डॉक्टर की मनाही है। घरवाले बेहद दुखी है। वह पुलिस से अनुराध कर रहे है की उनको जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास करे।
