Bokaro: बोकारो तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 में चंदनकियारी खेल केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 24 पदक जीतकर चंदनकियारी को चैंपियन का खिताब दिलाया।
कंपाउंड गर्ल्स ने मारी बाज़ी
कंपाउंड गर्ल्स इवेंट में आरती कुमारी ने 9 स्वर्ण, कुमकुम कुमारी ने 9 रजत और राशी कुमारी ने 9 कांस्य पदक जीतकर टीम को शीर्ष पर पहुंचाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने चंदनकियारी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
कंपाउंड बॉयज और रिकर्व बॉयज में दमदार प्रदर्शन
कंपाउंड बॉयज में रुद्राक्ष पांडेय ने 6 स्वर्ण, विजय गोराई ने 3 स्वर्ण, विष्णु बाउरी ने 5 कांस्य और विक्रम सिंह ने 1 कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं रिकर्व बॉयज इवेंट में अनमोल उरांव ने 6 स्वर्ण और 3 रजत, शिवम भगत ने 1 रजत और 6 कांस्य तथा राहुल सूत्रधार ने 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की।

इंडियन राउंड बॉयज में भी मिली सफलता
इंडियन राउंड बॉयज में अमित बाउरी ने 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर टीम के लिए और गौरव बढ़ाया। जिला खेल पदाधिकारी, जिला खेल समन्वयक और प्रशिक्षक हेमंत कुमार, मोहन कुमार तथा महेन्द्र करमाली ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

