Bokaro: बोकारो में नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्रों में 21 फरवरी शाम 5 बजे से 24 फरवरी सुबह 7 बजे तक ड्राई-डे घोषित। होटल, रेस्तरां और दुकानों में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश।

शांतिपूर्ण वातावरण में…
जिला प्रसाशन द्वारा बताया गया है कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी, बोकारो ने संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित किया है। निर्वाचन की शुचिता बनाए रखने को लेकर यह आदेश जारी किया गया है।
ड्राई-डे
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत चास नगर निगम (वर्ग-ख) के 35 वार्डों तथा फुसरो नगर परिषद (वर्ग-ख) के 28 वार्डों में 23 फरवरी 2026 को मतदान निर्धारित है। जारी आदेश के अनुसार मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व, यानी 21 फरवरी 2026 की अपराह्न 5:00 बजे से लेकर मतदान के अगले दिन 24 फरवरी 2026 की पूर्वाह्न 7:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण रूप से ड्राई-डे लागू रहेगा।

किसी भी होटल, रेस्तरां, क्लब अथवा
इस अवधि में किसी भी होटल, रेस्तरां, क्लब अथवा अन्य प्रतिष्ठान में शराब की बिक्री और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही किसी भी भोजनालय, दुकान, सार्वजनिक या निजी स्थल पर शराब का वितरण अथवा विक्रय नहीं किया जाएगा। बिना लाइसेंस वाले परिसरों में शराब के भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों व प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

