Bokaro: चास नगर सीट पर चुनावी तस्वीर अब साफ हो गई है। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या XV (बोकारो/06 चास नगर) के तहत नामांकन जांच पूरी होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जांच के उपरांत कुल 34 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकार किए गए हैं, जबकि तीन अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र नियमों के अनुरूप न पाए जाने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए।
स्वीकृत प्रत्याशियों की सूची में अनिल कुमार वर्मा, अभय सिंह, अमर कुमार चौरसिया, अरबिंद कुमार, अरविन्द कुमार राय, अविनाश कुमार, मो. इमरान, उमेश ठाकुर, उमेश प्रसाद गुप्ता, एहसानउल्लाह शाह, गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु, गोपाल मुरारका, जमील अख्तर, जयवीर सिंह, जवाहर प्रसाद, निधि कुमारी, निमाई महतो, परिंदा सिंह, पंकज कुमार राय, प्रदीप वर्मन, प्रिया चौरसिया, मो. फैजउद्दीन अंसारी, बिनोद कुमार, भोलू पासवान, मोहम्मद रफीक अंसारी, राज किशोर गोप, डॉ. राज कुमार, राज कुमार, रीतुरानी सिंह, विकास कुमार पाण्डेय, विनोद मंडल, साधु शरण गोप, सावित्री देवी और मोहम्मद सुल्तान शामिल हैं।
वहीं, अनिल झा, कुसुम भारती और मो. इश्तियाक अहमद के नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिए गए। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, आगे की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


