Bokaro: चास नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम ने पिंड्राजोरा स्थित एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से चुनाव संबंधी सतर्कता एवं जांच प्रक्रिया की जानकारी ली।

प्रेक्षक ने वाहन पंजी (रजिस्टर) की बारीकी से जांच की तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए एसएसटी चेक पोस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ चास श्री प्रवीण कुमार उपस्थित थे। उन्होंने चेक पोस्ट पर की जा रही कार्रवाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।


