Bokaro: चास नगर निगम में डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों ने वार्ड संख्या 22 की पार्षद पूजा कुमारी को सर्वसम्मति से डिप्टी मेयर पद के लिए अपना समर्थन देने का फैसला किया। बैठक में कुल 23 पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपना नेता चुनने का दावा किया।

चास के विकास पर हुई चर्चा
शहर के होटल जायका में आयोजित इस बैठक में चास के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। पार्षदों ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। इसी दौरान आपसी सहमति से सभी 23 पार्षदों ने पूजा कुमारी के नाम पर सहमति जताई और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना समर्थन घोषित किया।
पूजा कुमारी ने जताया आभार
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूजा कुमारी ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चास के सर्वांगीण विकास के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि माननीय मेयर भोलू पासवान और सभी पार्षदों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर शहर के हर मोहल्ले में विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में इन पार्षदों ने दिखाई एकजुटता
आज बैठक में पार्षद पूजा कुमारी, सुमन राय, टुनटुन मिश्रा उर्फ़ विष्णु कुमार मिश्रा, राखी देवी, मंजू देवी, आमोद सिंह, बबिता देवी, सपन कुमार मिनी, राज कुमारी, राजन सिंह, मधु कुमार, संजू देवी, दुर्गा प्रसाद हेम्ब्रम, शिखा कुमारी, मुक्ता कुमारी, कविता देवी, लता देवी, सुरभी देवी, उत्तम गोप, ममता देवी, राहुल, कल्याणी सिंह, इसरत परवीन, मंजू देवी ने अपनी एकजुटता दिखाई।
इसके अलावा बैठक में राज किशोर पोद्दार, प्रदीप शर्मा, अजीत कुमार सेठ, कृष्णा प्रसाद, कौशल राय, अरविंद राय, पिंटू राय, प्रमोद कुमार, अजय राय, अमर कुमार, संजय सिंह, साधु बाउरी, ओमप्रकाश बाउरी, पप्पू सिंह, कुंदन सिंह, सुमित सिंह, रिंकू, टिंकू झा, अंतिम सिंह, राहुल पाठक और बंटी सरदार समेत कई लोग मौजूद रहे।

