Bokaro: बढ़ती ठंड से निपटने के लिए झामुमो द्वारा अलाव की व्यवस्था करने की मांग के एक दिन बाद, बोकारो के उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बोकारो में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. शीतलहर भी चल रही है.

बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था जरूर करें। इसके देखरेख हेतु अधिकारियों को दूर दराज के गांव में जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने साथ ही इसकी निगरानी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नियमित रूप से करने को कहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी चौक चौराहों, भीड़ भाड़ वाले इलाके, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यापक अलाव की व्यवस्था करने को कहा।


