Bokaro : कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में शुरू किए गए नेशनल मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम को झारखंड में भी लॉन्च करने की घोषणा की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी अब योग्य और प्रतिभाशाली नए प्रवक्ताओं की खोज के लिए व्यवस्थित चयन प्रक्रिया चलाएगी। यह पूरी प्रक्रिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि राज्य को सात जोनों में बांटा गया है, जिनमें छठा जोन बोकारो, धनबाद और गिरिडीह को शामिल करता है। बोकारो इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है क्योंकि यहां मीडिया और राजनीतिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि कार्यक्रम के लिए झारखंड को सात ज़ोन में बांटा गया है। पहले ज़ोन में पलामू, दूसरे में कोल्हान, तीसरे में देवघर, दुमका और जामताड़ा, चौथे में साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़, पाँचवें में रामगढ़, चतरा, कोडरमा और हज़ारीबाग, छठे में बोकारो, धनबाद और गिरिडीह और सातवें में दक्षिणी छोटानागपुर के सभी ज़िले शामिल होंगे।
कांग्रेस विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, राजनीतिक समझ, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, भाषा पर पकड़, संप्रेषण कौशल, इतिहास की समझ और मीडिया में तथ्यों को मजबूती से रखने की क्षमता। सारा अभियान संगठन के चल रहे “संगठन सृजन” कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित होगा।
AICC प्रवक्ता अतुल लोढ़े पाटिल, जो इस कार्यक्रम के लिए ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं, ने कहा कि लक्ष्य ऐसे युवाओं की पहचान करना है जो संविधान, प्रस्तावना, भारतीय संस्कृति और देश के राजनीतिक ढांचे को गहराई से समझते हों। उन्होंने कहा कि अनेक लोग देश के सामने अपने विचार रखना चाहते हैं और यह प्लेटफॉर्म उन्हें सीधी जगह देगा, जहां वे किसी नेता की सिफारिश के बजाय अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि देश को छह जोनों में विभाजित कर चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी, जिसमें NGO, सिविल सोसायटी और मीडिया के वरिष्ठ लोग शामिल रहेंगे।

