Bokaro: बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे केंद्र सरकार द्वारा लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश बताया।“यह राजनीतिक प्रतिशोध है” – उमेश गुप्ता
प्रदर्शन के दौरान गुप्ता ने कहा कि जब-जब भाजपा के खोखले विकास के दावे बेनकाब होते हैं, तब जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश होती है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में कोई दम नहीं है, यह मामला पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। यंग इंडियन एक गैर-लाभकारी कंपनी है, जिससे किसी प्रकार का पैसों का लेन-देन या संपत्ति ट्रांसफर नहीं हुआ है।
“न्यायपालिका पर भरोसा है” – कांग्रेस का संकल्प
श्री गुप्ता ने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। हम कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेंगे और सच्चाई सामने लाएंगे। यह चार्जशीट महज विपक्ष की छवि खराब करने की कोशिश है। मोदी सरकार के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।