Bokaro: दुर्गापुर में आयोजित 45वें अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (AISMOC) में Bokaro Steel Plant (बीएसएल) के चिकित्सकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अहम पुरस्कार अपने नाम किए। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में Steel Authority of India Limited (सेल) की विभिन्न इकाइयों, Tata Steel तथा देश के अन्य प्रमुख इस्पात संयंत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

शोधपत्र प्रस्तुत किए
बीएसएल के नौ चिकित्सकों ने अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी.बी. करुणामय के मार्गदर्शन और एआईएसएमओसी कमेटी के अध्यक्ष सह मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आर.के. गौतम के नेतृत्व में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट श्रेणी में डॉ. तृप्ति चंद्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ओएचएस श्रेणी में औद्योगिक श्रमिकों पर कोलतार के प्रभाव विषय पर डॉ. रजनीश कुमार को ‘बेस्ट स्पीकर’ चुना गया। लॉन्ग पेपर श्रेणी में डॉ. दीप्ति प्रभा एक्का को द्वितीय स्थान मिला।
डॉ. संतोष और डॉ. मोहित की जोड़ी
पीजी शॉर्ट पेपर और एमबीबीएस पेपर श्रेणी में क्रमशः डॉ. शमा परवीन व डॉ. आकाश कांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मेडिक्विज में डॉ. संतोष चौबे और डॉ. मोहित कुमार की जोड़ी भी तीसरे स्थान पर रही।

BSL के निदेशक प्रभारी से मुलाकात
सम्मेलन से लौटने के बाद 25 फरवरी 2026 को विजेताओं ने बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात की। निदेशक प्रभारी ने सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीएसएल की गुणवत्ता व नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

