Bokaro: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत चास नगर निगम (वर्ग-ख) के महापौर पद के लिए मतगणना के पहले राउंड का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शुरुआती रुझानों में जमील अख्तर ने दमदार बढ़त बनाते हुए अन्य प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया है।

टॉप 5
राउंड-01 में जमील अख्तर को सर्वाधिक 5096 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश कुमार को 2590 वोट मिले। वहीं भोलू पासवान 1682 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। राज कुमार को 1483 और उमेश ठाकुर को 1093 मत प्राप्त हुए, जिससे मुकाबला रोचक बना हुआ है।
बिनोद कुमार 6 नंबर पर
अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में बिनोद कुमार को 765, निमाई महतो को 571, परिन्दा सिंह को 499 तथा अरविन्द कुमार राय को 484 मत मिले। गोपाल मुरारका को 311 और मोहम्मद रफीक अंसारी को 340 वोट प्राप्त हुए। शेष प्रत्याशियों को 300 से कम मत हासिल हुए।

चुनावी मुकाबला दिलचस्प
मतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 17,679 मत डाले गए, जिनमें से 16,583 मत विधिमान्य पाए गए, जबकि 1,096 मत प्रतिक्षेपित कर दिए गए। पहले राउंड के नतीजों ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जहां अंतिम तस्वीर और स्पष्ट होगी।
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 चास नगर निगम (वर्ग-ख) – महापौर पद मतगणना परिणाम राउंड -01
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत झारखंड के बोकारो जिला स्थित चास नगर निगम (वर्ग-ख) के महापौर पद हेतु राउंड 01 संपन्न। मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
अभ्यर्थियों को प्राप्त विधिमान्य मत
1. अनिल कुमार वर्मा – 117
2. अभय सिंह – 54
3. अमर कुमार चौरसिया – 93
4. अरबिंद कुमार – 85
5. अरविन्द कुमार राय – 484
6. अविनाश कुमार – 2590
7. उमेश ठाकुर – 1093
8. एहसानउल्लाह शाह – 65
9. गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु – 83
10. गोपाल मुरारका – 311
11. जमील अख्तर – 5096
12. जयवीर सिंह – 146
13. जवाहर प्रसाद – 82
14. निधि कुमारी – 120
15. निमाई महतो – 571
16. परिन्दा सिंह – 499
17. पंकज कुमार राय – 90
18. प्रदीप वर्मन – 35
19. मो० फैजउद्दीन अंसारी – 42
20. बिनोद कुमार – 765
21. भोलू पासवान – 1682
22. मोहम्मद रफीक अंसारी –340
23. राज किशोर गोप – 51
24. डॉ राज कुमार – 48
25. राज कुमार – 1483
26. रीतुरानी सिंह – 27
27. विकास कुमार पाण्डेय – 225
28. विनोद मंडल – 27
29. साधु शरण गोप – 53
30. सावित्री देवी – 81
31. मोहम्मद सुल्तान – 145
मतों का सार
• कुल विधिमान्य मत – 16,583
• प्रतिक्षेपित मत – 1,096
• कुल डाले गए मत – 17,679

