Bokaro: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सोमवार मतदान दिवस पर चास नगर निगम तथा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में स्कूल बस सहित सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बताया कि मतदान केंद्रों के आसपास यातायात दबाव को नियंत्रित करने तथा मतदाताओं को सुगमता से मतदान केंद्र तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रशासनिक अनुमति के आधार पर छूट दी जा सकती है।
वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। यह व्यवस्था चास और फुसरो नगर क्षेत्र में मतदान समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।


