Bokaro: होली के रंगों के बीच विकास की नई उम्मीदों का संदेश भी गूंजा। जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप के बांधगौड़ा स्थित आवास पर सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह में उमंग और उत्साह के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे Bokaro Steel Limited (BSL) के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने बोकारो वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और प्लांट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी घोषणा की।

विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो चुका
डायरेक्टर इंचार्ज ने कहा, “प्लांट के विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। यदि हम सभी मिलजुल कर प्रतिबद्धता के साथ काम करें, तो आने वाले एक वर्ष में इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे।” उन्होंने भरोसा जताया कि इस योजना से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। See Video-
बोकारो के सुनहरे भविष्य की दिशा में
प्रियरंजन ने कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी विस्तार योजना का स्वागत किया और इसे बोकारो के सुनहरे भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
रंगों के इस पर्व पर विकास का यह संदेश बोकारो के लिए नई ऊर्जा और विश्वास लेकर आया है।


