Bokaro: जिले के चंदनकियारी प्रखंड के लाघला पंचायत स्थित इजरी नदी के तट पर मंगलवार, 4 नवंबर 2025 को भव्य ‘गंगा उत्सव समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण और गंगा आरती से हुई, जिसमें निदेशक डीपीएलआर मेनका, प्रमुख चंदनकियारी, नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे शक्ति कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने गंगा शपथ लेकर नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लिया।
शाम के समय दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों दीपकों से नदी तट आलोकित हो उठा और वातावरण में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने श्रमदान कर नदी किनारे स्वच्छता अभियान भी चलाया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि गंगा उत्सव का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और नदी की पवित्रता के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।


