Bokaro: बोकारो के प्रमुख स्कूलों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2025) में शानदार प्रदर्शन करके अपनी श्रेष्ठता साबित की है। डीपीएस बोकारो, चिन्मय विद्यालय, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS) और श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल (SAP) के 70 से अधिक छात्रों ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए इस कठिन परीक्षा को पास किया है। शहर के IPEC कोचिंग संस्थान के भी छात्र अच्छे रैंक से सफल हुए है। पूरी रिपोर्ट दिए लिंक में जाकर पढ़े….. https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
DPS बोकारो के 25+ छात्रों की सफलता
DPS बोकारो ने इस वर्ष भी अपनी अकादमिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। 25 से अधिक छात्रों ने NEET-UG 2025 में सफलता हासिल की। सलिल सेतु प्रसाद ने 545 अंक (99.32 परसेंटाइल) और AIR 6170 के साथ टॉप किया। आर्यन कुमार ने 539 अंक (AIR 7536) तथा ऋषिमा तिवारी ने 523 अंक (AIR 11679) प्राप्त किए। अन्य सफल छात्रों में अनुराग आशीष, सुरभि प्रिया, श्रेष्ठ रूपम द्विवेदी, मयंक राज, कौशिकी चौहान, अनुपम शर्मा, मनीषा भारती और सुदर्शन आरोही आदि शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने छात्रों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय दिया। पूरी रिपोर्ट दिए लिंक में जाकर पढ़े….. https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
चिन्मय विद्यालय के 15+ छात्रों ने दिलाई स्कूल को गौरव
चिन्मय विद्यालय बोकारो के 15 से अधिक छात्रों ने NEET-UG 2025 में शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय की टॉपर तनीषा ने 553 अंक प्राप्त कर AIR 3106 और कैटेगरी रैंक 1612 हासिल की। अन्य टॉपर्स में टीना सहाय (AIR 4095), राजकुमार सोनी (AIR 5775), हर्ष राज (AIR 6987), वंशिका वत्स, शाश्वत रंजन, आनंद और स्निग्धा शामिल हैं। प्राचार्य सूरज शर्मा ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। पूरी रिपोर्ट दिए लिंक में जाकर पढ़े….. https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के छात्रों की सफलता
श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के लगभग 11 छात्रों ने NEET-UG 2025 में सफलता प्राप्त की। चितरांश कुमार ने 567 अंक प्राप्त कर AIR 6025 हासिल की। पूर्ववर्ती बैच के छात्रों में अभय कुमार ने 541 अंक (AIR 16858) और पीयूष कुमार ने 528 अंक (AIR 25034) प्राप्त किए। प्राचार्या पी. शैलजा जयकुमार ने बताया, “हम परिणामों को संकलित कर रहे हैं। चितरांश इस बार हमारा टॉपर है।” क्वालीफायर – ज़ोहैब अनवर, आकाश कुमार दास, शोभा, प्रियांशु, रितेश गुप्ता, कृतिका साह और स्वीटी। पूरी रिपोर्ट दिए लिंक में जाकर पढ़े….. https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
GGPS बोकारो के 10 छात्रों ने मारी बाज़ी
गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के 10 छात्रों ने NEET-UG 2025 पास कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रमुख सफल छात्रों में फलक नाज़ खान, आदित्य शर्मा, प्रियांशु रंजन, अंजलि कुमारी और रम्शा इमाम शामिल हैं। प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरी रिपोर्ट दिए लिंक में जाकर पढ़े….. https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
IPEM बोकारो का शानदार प्रदर्शन
IPEM बोकारो के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सारिका स्पर्शिका ने 553 अंक, सलिल सेतु प्रसाद ने 545, उज्ज्वल सिन्हा ने 528, ईशान गोप ने 490 और नावेद वसीम ने 470 अंक प्राप्त किए। सभी ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए क्वालिफाई किया। संस्थान के ऋषि झा ने कहा कि सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरी रिपोर्ट दिए लिंक में जाकर पढ़े….. https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x
PAS के छात्रों ने NEET (UG) 2025 में हासिल की कामयाबी
पेंटेकोस्टल असेंबली स्कूल (PAS) के पांच छात्रों ने NEET (UG) 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सफल छात्रों में वेदांत वत्स, प्रिया कुमारी, आरैश रिफत तहरीक, अंकित कुमार और अंश कुमार (सभी 12-बी) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से इस उपलब्धि को हासिल किया। PAS के प्राचार्य करुणा प्रसाद विद्यालय ने उनकी इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और PAS परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पूरी रिपोर्ट दिए लिंक में जाकर पढ़े….. https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x