Bokaro: चास नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए मतदान के बाद अब शहर की निगाहें मतगणना पर टिक गई हैं। आधिकारिक परिणाम आने से पहले ही प्रमुख प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी जीत के दावे कर माहौल बनाने में जुट गए हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे ‘डिजिटल एग्जिट पोल’ के रूप में देखा जा रहा है।

भोलू पासवान
प्रत्याशी भोलू पासवान ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए 27 तारीख को “विजय रथ” की तैयारी का संदेश साझा किया है। उनके इस आत्मविश्वास भरे पोस्ट से संकेत मिल रहा है कि वे खुद को मजबूत स्थिति में मान रहे हैं। भोलू पासवान ने लिखा है – “27 तारीख को विजय रथ की तैयारी”
कांग्रेस जमील अख्तर
वहीं कांग्रेस नेता जवाहर लाल महथा ने चास और फुसरो की जनता के प्रति आभार जताते हुए इसे जनसमर्थन और विश्वास की जीत बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के सहयोग को पार्टी की ताकत करार दिया। उन्होंने लिखा है – “इस अटूट प्रेम के लिए आप सभी को कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से सादर प्रणाम।”

भाजपा अविनाश
उधर भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने पार्टी समर्थित प्रत्याशी अविनाश कुमार के पक्ष में “अग्रिम बधाई” संदेश जारी कर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट कर लिखा है – “जय भाजपा, जय अविनाश!! आभार..!! अभिनंदन एवं अग्रिम बधाई..!!
इन तीन प्रत्याशियों के आलावा
मेयर के इन तीन प्रत्याशियों के आलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने अपना मंतव्य अभी तक अपने फेसबुक हैंडल में पोस्ट नहीं किया है। इनके हैंडल कल तक एक्टिव थे। गोपाल मुरारका , परिंदा सिंह , राजू महतो , विकास पांडेय , उमेश ठाकुर व् अन्य ने भी मतगणना के बाद अपने फेसबुक हैंडल में कोई एग्जिट पोल को बल देने वाला पोस्ट नहीं लिखा है।
लोगो के आकलन के अनुसार
सोशल मीडिया पर दावों की बौछार के बीच साफ है कि मुकाबला रोचक और कड़ा है। वैसे जमीनी स्तर पर लोगों द्वारा किये गए आकलन के अनुसार भोलू पासवान को 35 वार्ड में कम-ज्यादा जो भी है वोट मिला है। अधिकतर बैलट बॉक्स में भोलू पासवान का वोट है। जमील अख्तर अपने पॉकेट वोट में काफी आगे है साथ ही कांग्रेस के नेटवर्क का फायदा लेते हुए कुछ अन्य बूथों पर भी उपस्तिथि दर्ज़ कराई है। अविनाश कुमार ने अपने पॉकेट वोट पर अच्छी उपस्तिथि बनाई है पर हर जगह उनकी टक्कर हुई ही है। कुछ बूथ में लीड लिए हुए है पर कुछ वार्डो में बीजेपी वाला भगवा न दिखा था न दिखा है। अब अंतिम फैसला मतगणना के दिन ही सामने आएगा, जब मतपेटियां असली तस्वीर उजागर करेंगी। वैसे आप यानि ‘जनता’ क्या आकलन कर रही है। आपका क्या ‘एग्जिट पोल’ है। कृपया कमेंट करें।

