Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बिधवार को आयोजित हुई। बैठक में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा भुगतान की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों से सभी श्रेणी के लाभुकों को मासिक पेंशन राशि समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने खास तौर पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान तत्काल किया जाए, ताकि किसी भी पात्र हितग्राही को विलंब न हो। इस पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पियूष ने बताया कि योजना का आवंटन एक दिन पूर्व प्राप्त हो चुका है और भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रगति पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संरक्षण, पुनर्वास और बाल अधिकार से जुड़े मामलों की नियमित मॉनिटरिंग और सभी फील्ड रिपोर्ट समय पर भेजने का निर्देश दिया।


